फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए दुर्गा शक्ति टीम ने मंगलवार को सीसेल कान्वेंट व भारतीय पब्लिक स्कूल की छात्राओं को सुरक्षा एप, साइबर अपराध व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। दुर्गा शक्ति टीम की प्रभारी उप निरीक्षक रेणु बाला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीक के दौर में मोबाइल आपकी सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार बन सकता है। उन्होंने छात्राओं को डायल-112 और ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस के बारे में विस्तार से बताया। इस सर्विस के जरिए घर से बाहर जाते समय छात्राएं अपनी लोकेशन ट्रैक करवा सकती हैं, जिससे पुलिस कंट्रोल रूम उनकी सुरक्षा पर नजर रखता है। टीम ने मौके पर ही छात्राओं के मोबाइल में डायल-112 एप डाउनलोड करवाई। जागरूकता अभियान के दौरान छात्राओं को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों से भी आगाह किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें