अंबाला शहर। डेहा कॉलोनी में बहन और जीजा से मिलने पहुंचे साले पर जीजा द्वारा लकड़ी के बैट से धुनाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल साले की शिकायत पर जीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में प्रिंस उर्फ भंदू ने बताया कि वह डेहा कॉलोनी शहर का निवासी है। 31 अक्तूबर की शाम वह अपने जीजा लक्की के घर बहन और बच्चों से मिलने गया था। वहां उसके जीजा लक्की ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने जीजा से मारपीट का कारण पूछा तो वह तैश में आ गया और पास में रखा लकड़ी का बैट उठाया और हमला कर दिया। इसके बाद उसके जीजा ने साले को कहा कि अगर वह दोबारा घर आया तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद उसका जीजा मौके से फरार हो गया। घायल साले को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसका उपचार किया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जीजा लक्की के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।