फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गार्ड ड्रिल में तीसरा और कंटिंजेंट ड्रिल में हासिल किया चौथा स्थान

विज्ञापन
गार्ड ड्रिल में तीसरा और कंटिंजेंट ड्रिल में हासिल किया चौथा स्थान - फोटो : गार्ड ड्रिल में तीसरा और कंटिंजेंट ड्रिल में हासिल किया चौथा स्थान
विज्ञापन
मुलाना। महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में छावनी के जीएमएन कॉलेज की एनसीसी गर्ल्स विंग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वन हरियाणा गर्ल्स बटालियन की ओर से आयोजित इस शिविर में कैडेटों ने अनुशासन और कौशल का परिचय दिया। कॉलेज की टीम ने गार्ड ड्रिल में तीसरा स्थान हासिल किया। कंटिंजेंट ड्रिल में टीम चौथे स्थान पर रही। मंच संचालन के लिए कैडेट गरिमा और मंजोत को पुरस्कृत किया गया। कैडेट गुनगुन ने सीनियर कंपनी का नेतृत्व किया। कैंप कमांडेंट कर्नल नितेश सिंह ने कैडेटों को राष्ट्रसेवा के लिए एकजुट होकर काम करने का मंत्र दिया। प्राचार्य रोहित दत्त और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट तृप्ति शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें