फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हेरोइन बरामदगी के मामले में दूसरे आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर में टांगरी बांध के निकट से 11 ग्राम हेरोइन पकड़े जाने के मामले में एएनसी की टीम ने दूसरे आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान खोजकीपुर निवासी रजत के रूप में हुई है। सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में पता लगाया जाएगा कि आखिर उनके साथ-साथ कौन-कौन संलिप्त हैं व नशा कहां से लाते हैं। इस मामले में टीम ने पहले नितिन कुमार को काबू किया था। पूछताछ में रजत का नाम सामने आया था। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध नशा तस्करी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। नशा तस्करी व किसी भी प्रकार के अवैध कार्य में संलिप्त अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें