फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अफीम तस्करी के मामले में दूसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शाहपुर गांव के पास गाड़ी में चेकिंग के दौरान मिली एक किलोग्राम अफीम के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के गोठा गांव निवासी रवि हसन के रूप में हुई। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया। बता दें कि सीआईए-1 के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी नशा तस्करी का कार्य करता है। सूचना के बाद सीआईए-1 की टीम ने टांगरी नदी पुल शाहपुर गांव के पास नाकाबंदी कर मुख्य आरोपी महाराज सिंह को काबू किया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि आरोपी रवि हसन भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें