नारायणगढ़। अकबरपुर गांव के पास से 30 जून को 15 ग्राम हेरोइन की तस्करी के मामले में सीआईए-नारायणगढ़ ने दूसरे आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान महेश नगर के न्यू प्रीत नगर निवासी सौरभ के रूप में हुई है। वीरवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया। सौरभ के जरिये मुख्य तस्कर तक पहुंचा जाएगा। इससे पहले पुलिस ने बल्लोपुर गांव निवासी सचिन को काबू किया था।