गांव डेरा के पास चार किलोग्राम चूरापोस्त तस्करी मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान भिवानी के गांव झम्पा निवासी मनीराम के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया।
बता दें कि 27 दिसम्बर 2022 को हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो अंबाला यूनिट की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। सूचना के आधार पर गांव डेरा के पास पुलिस दल ने छापामारी करते हुए हरजीत सिंह को चार किलोग्राम चूरापोस्त सहित काबू किया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में गांव बड़ी बस्सी निवासी हरजीत उर्फ काला को काबू किया था। पूछताछ में आरोपी ने मनी राम के नाम का खुलासा किया था।