अबाला। भ्रूण लिंग जांच के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुमार आदीवाल निवासी कैथ माजरी अंबाला सिटी को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
इस मामले में संलिप्त एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला डाॅक्टर अधिकारी उप सिविल सर्जन अंबाला ने 30 जनवरी को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 जनवरी को आरोपी मनोज कुमार व अन्य ने अल्ट्रासाउंड सेंटर अंबाला छावनी में धोखाधड़ी से पैसे के लालच में भ्रूण लिंग जांच करवाने का आपराधिक कार्य किया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया था।