मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने गांव यारा जिला कुरुक्षेत्र निवासी आरोपी अभिषेक उर्फ अभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। शिकायतकर्ता अटारी कालोनी शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र निवासी राहुल मिश्रा ने 30 नवंबर को थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 नवंबर 2022 को गांव खानपुर में आरोपी अभिषेक, सौरभ, सन्नी और फूलचंइ ने लोहे की रॉड से हमला करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी थी।