समाधान शिविर में लोग एसडीएम शिवजीत भारती को समस्या बताते हुए। संवाद
- फोटो : samvad
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम शिवजीत भारती ने आमजन की समस्याओं को सुना। संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। गांव कुराली के अमरीक सिंह, कमल सिंह और बहादुर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कुराली से मोमनपुर तक बनाई जा रही सड़क के दोनों ओर बर्म बनवाने का अनुरोध किया। गांव रामपुर के जसविंदर सिंह, मनीष कुमार सहित अन्य ग्रामवासियों ने तालाब की साफ-सफाई करवाने व पानी के ओवरफ्लो से उत्पन्न समस्या के समाधान की मांग रखी। गांव बतौरा की किरण बाला ने परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दर्शाए जाने की समस्या रखी। गांव हड़बोंन की आशु देवी ने दिव्यांग बच्चे की पेंशन लगवाने की मांग की। वार्ड 4 के मनमोहन ने बीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने, गांव लौटो के जीवन सिंह ने बीपीएल राशन कार्ड कटने व बड़ागांव के बलिदीन ने वृद्धावस्था पेंशन लगवाने का अनुरोध किया। गांव छोटी कोहड़ी के मनीष कुमार ने परिवार पहचान पत्र में पत्नी का नाम दर्ज करवाने और गांव जौली के जयपाल ने परिवार पहचान पत्र में किसी अन्य का बिजली बिल जुड़ने की समस्या रखी। संवाद
समाधान शिविर में लोग एसडीएम शिवजीत भारती को समस्या बताते हुए। संवाद- फोटो : samvad