संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। उपमंडल बराड़ा के एसडीएम सतीन्द्र सिवाच ने सोमवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में बैठक ली। इसमें रबी सीजन के दौरान गेहूं खरीद व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाना था। एसडीएम ने कहा कि मंडियों में आने वाले किसानों को समय पर फसल की खरीद, भुगतान और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। बैठक उपरांत एसडीएम सतीन्द्र सिवाच ने अनाज मंडी मुलाना का दौरा कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। गेट पास कर्मचारियों से बातचीत की व गेट पास की पूरी प्रणाली को जांचा, मंडी में लगे कैमरों को भी चेक किया। उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, शौचालयों में पानी की उपलब्धता, कैंटीन सुविधा तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर डीएम हैफेड सुरेन्द्र कुमार, मार्किट कमेटी सचिव मांगे राम सहित खरीद एजेंसी के अधिकारी, मंडी आढ़ती के साथ-साथ संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। संवाद