बराड़ा। लघु सचिवालय में एसडीएम सतिंद्र सिवाच के मार्गदर्शन में समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) की त्रुटियों और बीपीएल राशन कार्ड कटने से संबंधित सबसे ज्यादा मामले पहुंचे। एसडीएम ने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। एसडीएम सिवाच ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निपटान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएसपी सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार सतविंदर कुमार आदि माैजूद रहे। संवाद