फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एसडीएम और तहसीलदारों ने मनाई लोहड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम और तहसीलदारों ने मनाई लोहड़ी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन परिसर में मंगलवार को लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर पवित्र अग्नि में आहुति डाली और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर पर्व की बधाई दी। लोहड़ी के उपलक्ष्य में दोपहर को लंच के समय उपमंडल भवन के प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम विनेश कुमार, तहसीलदार प्रियंका और नायब तहसीलदार आशीष ने सामूहिक रूप से लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित की। अधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अग्नि में मूंगफली, रेवड़ी व गजक अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। एसडीएम विनेश ने कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजनों से कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना बढ़ती है। उन्होंने सभी को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी कर्मचारियों और उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पटवारी, नंबरदार और कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें