अंबाला। भारत विकास परिषद, सदर शाखा के तत्वावधान में फरूखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता (हिंदी व संस्कृत) का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में एसडी कन्या महाविद्यालय की टीम ने पहला स्थान हासिल किया जबकि मेजबान फरूखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। केंद्रीय विद्यालय-2 की सोनिका गुप्ता व डॉली चोपड़ा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन राजकुमार शर्मा ने किया और धन्यवाद प्रस्ताव वीरेंद्र दुरेजा ने रखा। इस दौरान जगदीश कुमार, मुदित जैन, अनीता कपूर, वीरेंद्र धीमान व हर्षित मुंजाल मौजूद रहे। संवाद