अंबाला। ग्वाल मंडी में लाइन शिफ्टिंग के दौरान दर्जनभर युवकों ने सरकारी ड्यूटी पर तैनात बिजली विभाग के लाइनमैन प्रदीप के साथ मारपीट और बदसलूकी की। आरोप है कि बदमाशों ने मिलकर लाइनमैन को धमकाया भी। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने 12 क्रॉस रोड डिवीजन नंबर 1 के लाइनमैन प्रदीप की तहरीर पर जॉनी व 8 से 10 अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी तहरीर में लाइनमैन प्रदीप ने बताया कि विभाग द्वारा गौशाला चौक पालम विहार फीडर कि लाइन शिफ्टिंग का काम ठेकेदार से करवाया जा रहा था। बुधवार दोपहर 1 बजे वह अपने साथी के साथ पोल लगवा रहे थे तो एक दुकानदार जॉनी ने आकर अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। संवाद