फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वार्ड बंदी पर पेंच, मुख्यालय ने तीसरी बार मांगे दस्तावेज

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। निकाय विभाग मुख्यालय में भेजे वार्ड बंदी के प्रस्ताव पर पेंच फंस गया है। आबादी और नए वार्ड के सृजन के लिए कुछ दस्तावेज नगर परिषद से मांगे हैं, जिससे कि वार्ड बंदी की फाइनल अधिसूचना को जारी किया जा सके। इसके बाद चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो।
विज्ञापन

दरअसल लगभग डेढ़ माह पहले नगर परिषद की ओर से वार्डबंदी से जुड़ी आपत्तियों को दुरुस्त करके निकाय विभाग में भेजा था, लेकिन इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई। इस दौरान नप अधिकारियों को जानकारी मिली कि उनके भेजे प्रस्ताव के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज संलग्न नहीं हैं। ऐसे में उन्हें दोबारा से दस्तावेज जमा कराने होंगे। अब निकाय विभाग की तरफ से जो दस्तावेज मांगे गए थे, उन्हें बुधवार को जमा करवा दिया गया है।
पहले भी दो बार लगी आपत्तियां
नगर परिषद की ओर से भेजे प्रस्ताव पर पहले भी निकाय विभाग ने दो बार आपत्तियां दर्ज कराई थी। इसमें वार्ड के क्षेत्रफल और मृतकों का आंकड़े मांगे थे। नप ने इस संबंध में वार्ड स्तर पर क्षेत्रफल और लगभग एक हजार से अधिक मृतकों के संबंध में जानकारी मुख्यालय भेजी थी और बताया था कि मृतकों के वोट पहले ही काट दिए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में 1.98 लाख मतदाता
अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या अब 1 लाख 98 हजार 426 है, जबकि गत वर्ष यह संख्या 2 लाख 8 हजार 99 थी। इस प्रकार पिछले एक वर्ष में कैंट हलके में 9 हजार 673 मतदाता घटे हैं। कैंट में आज की तारीख में 838 नौकरी पेशा लोग, 9 ट्रांसजेंडर, 17 एनआरआई जबकि 1208 दिव्यांग मतदाता हैं।
बूथों के हिसाब से तैयार किया वार्ड

158 बूथों की जनगणना के आधार पर नए 32 वार्ड का सृजन किया था। बूथ स्तर पर वार्ड 32 बनाया गया था। इसमें नजदीकी वार्ड 28 से लेकर 31 वार्ड के क्षेत्रों और लोगों को शामिल किया गया। इसमें कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जो काफी दूर हैं और मतदान के दौरान यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वर्जन

वार्ड बंदी को लेकर मुख्यालय की तरफ से कुछ दस्तावेज मांगे गए थे जोकि जमा करवा दिए गए हैं। उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में फाइनल अधिसूचना जारी हो जाएगी और इसके बाद सरकार के निर्देशानुसार चुनावों की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें