बराड़ा। नई अनाज मंडी में धान की रखवाली करने आए एक किसान की इलेक्ट्रिक स्कूटी और मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुभरी गांव निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि वह 12 अक्तूबर को अपनी धान बेचने के लिए अनाज मंडी की दुकान नंबर 122 के पास आया था। रात के समय उसने अपनी स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी की और मोबाइल अपने पास रखकर अंदर सो गया। सुबह 13 अक्तूबर को जब उसकी आंख खुली, तो उसकी स्कूटी और रेडमी मोबाइल दोनों गायब मिले। काफी तलाश करने के बाद भी जब सामान का कोई सुराग नहीं लगा, तो पुलिस चौकी में शिकायत दी गई। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि चोरी 305 और सेंधमारी की धारा 331(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद