फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूल बस ने वृद्ध महिला को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। मिल्क गांव में बुधवार शाम सड़क हादसे में 58 वर्षीय महिला की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने पति के साथ एक पारिवारिक शोक सभा से लौट रही थी। तेज रफ्तार स्कूल बस के चालक ने वाहन को बैक करते हुए महिला को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस को दिए बयान में मिल्क गांव निवासी रामनाथ ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ परशुराम धर्मशाला में आयोजित अपनी मौसी की रस्म पगड़ी में गए थे। शाम करीब सवा पांच बजे जब वे पैदल घर लौट रहे थे, तभी सरकारी ट्यूबवेल के पास खड़ी स्कूल की बस के चालक ने अचानक बिना हॉर्न दिए बस को पीछे की तरफ चला दिया, जिससे सुनीता हादसे का शिकार हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें