फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सावन की शुरुआत और पहला सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेगी आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सावन की शुरुआत के लिए जिलाभर के शिवालय सज गए हैं। सोमवार सुबह से ही भक्त आकर जलाभिषेक करेंगे। सावन की शुरुआत अबकी बार शुभ संयोग से हो रही है। सावन की शुरुआत और सावन का पहला सोमवार एक ही दिन पड़ रहे हैं। कई वर्षों में ऐसा संयोग बहुत कम देखने को मिलता है।
विज्ञापन

इस बार सावन सोमवार से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होंगे। उधर, सावन को लेकर अंबाला के शिवालयों और मंदिरों में रौनक शुरू हो गई है। इसके अलावा मंदिरों में साफ-सफाई और लाइटिंग लगाई शुरू कर दी गई है। रविवार को छावनी के प्राचीन हाथी खाना कैलाश शिव मंदिर के महंत 108 मनमोहन दास महात्यागी ने बताया कि उनका मंदिर वर्ष 1844 में अंग्रेजों के समय का बना है। इस प्राचीन मंदिर की मान्यता दूर-दूर तक फैली है।
मंदिर में आसपास और पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालु भगवान भोले बाबा के दर्शन करने के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि सावन शुरू होने से पहले मंदिर में साफ सफाई और लाइट लगाने काम शुरू कर दिया है। सोमवार की अलसुबह चार बजे से पहले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। इसके बाद चार बजे बाबा का शृंगार किया जाएगा। पांच बजे आरती की जाएगी और इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को गुरु पूर्णिमा पर मंदिर परिसर में टिक्की का भंडारा लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रीश्री 1008 माधोदास उतराधिकारी, श्री 108 रामवरण दास, श्री 108 शंकर दास मौजूद रहे। उधर, श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी प्रवेश उनियाल ने बताया कि सावन के लिए मंदिर मंदिर में तैयारियां कर ली गई है। सुबह पांच मंदिर खोला जाएगा। इसके बाद भोले बाबा के शिवलिंग का स्नान करवाया जाएगा। साढे़ पांच बजे के समय बाबा की आरती की जाएगी। आरती के बाद रूद्राभिषेक किया जाएगा और श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद बांटा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें