संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बलदेव नगर थाने में मारुति कार खड़ी करके धमाके के प्रयास मामले में फिरोजपुर से काबू सौरभ व आकाश का सात दिन का रिमांड खत्म हो गया। बुधवार को टीमें आरोपी को कोर्ट में दोबारा पेश करेंगी। देखा जाएगा कि आखिर आरोपियों के जरिये मिली लीड पर एसआईटी काम करेगी या फिर उन्हें दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा। एसआईटी की टीम मंगलवार को शनिवार फिरोजपुर से दोनों भाईयों को वापस लेकर लौटी थी। हालांकि सौरभ व आकाश से रिमांड के दौरान एसआईटी ने जम्मू निवासी कसाई रमन को काबू किया था। अभी तक इस मामले में चार आरोपियों को काबू किया जा चुका है। दो को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की आरोपियों के खातों के साथ-साथ कॉल डिटेल व उनके संपर्क में आने वाले लोगों पर नजर है ताकि इस मामले में जल्द खुलासा किया जा सके कि आखिर कौन है मुख्य साजिशकर्ता, विस्फोटक कहां से आया था। बता दें कि 10 जनवरी को अंबाला सिटी के बलदेव नगर थाना पुलिस ने कर्मजीत ने मारुति कार खड़ी कर तीन सिलिंडरों को आग लगाकर धमाका करने का प्रयास किया गया था।