फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक मास का सत्संग जीव के समस्त पापों का नाश करने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सभी माहों में कार्तिक मास को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस मास का सत्संग जीवों के सभी पापों का नाश करके संकटों से मुक्त कर देता है और धन, सुख, समृद्धि शांति व आरोग्य प्रदान करता है। यह प्रवचन महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहे। उन्होंने वीरवार को काकरू गांव में अशोक चावला के निवास स्थान पर आयोजित सत्संग में श्रीमद्भागवत की स्तुति और श्रीकृष्ण कृपा अमृत का सामूहिक पाठ करवाया। सत्संग का आयोजन श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति अंबाला के तत्वावधान में प्रतिदिन पवित्र कार्तिक मास में समिति से जुड़े सदस्यों के परिवारों में किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि पावन पवित्र कार्तिक मास चल रहा है। भगवान विष्णु को समर्पित कार्तिक मास का बहुत महत्व माना जाता है। इस पूरे मास में हर दिन त्योहार मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वैसे तो वर्ष में दो बार नवरात्रे व दो बार गुप्त नवरात्रे आते हैं लेकिन शास्त्रकारों ने कार्तिक शुक्ल पक्ष को गो नवरात्रों के रूप में माना है। कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा, द्वितीया तिथि को भैया दूज, षष्टी छठ पूजा, अष्टमी को गोपाष्टमी, नवमी को परिक्रमा नवमी, देव उठनी एकादशी व कार्तिक पूर्णिमा जैसे व्रत और त्योहार पड़ते हैं।
उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी को ही भगवान श्रीकृष्ण ने गाय चराना आरंभ किया था। उस समय उनकी आयु केवल साढ़े तीन वर्ष की ही थी। कार्तिक मास में भजन पाठ का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर बहन विजय कुमारी चोपड़ा, देवांश, हनु चावला, यशिका, हर्षिता चावला, पायल छाबड़ा की ओर से प्रस्तुत किए गए भजनों ने सभी उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया। भजनों के माध्यम से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। इस अवसर पर राजू चावला, हरेंद्र गुलाटी, हैप्पी चावला, मोनू खरबंदा, योगेश चावला, पंडित तिलक राज शर्मा, केवल चावला, पवन चावला, जगदीश सचदेवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें