फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लेबर कोड्स के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोला

Mon, 24 Nov 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए चार लेबर कोड्स के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। जिला प्रधान सुशील गुर्जर सिरसी ने कहा कि केंद्र सरकार ने एकतरफा लेबर कोड्स की अधिसूचना जारी कर मजदूरों के दशकों पुराने अधिकारों पर सीधा हमला किया है। उनका कहना है कि ये कोड कुल 29 लेबर कानूनों को खत्म कर देंगे, जिन्हें लंबे संघर्ष और मेहनत से हासिल किया गया था और जो अब तक मजदूरों को न्यूनतम सुरक्षा प्रदान करते आए थे। प्रधान सुशील ने कहा कि नए लेबर कोड मजदूरों की मजदूरी, काम के घंटे, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक सुरक्षा और निरीक्षण व्यवस्था को आसान बनाने की बजाय कमजोर करते हैं। संघ जिला सचिव सेवा राम ने भी विरोध जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें