शहर के पीकेआर जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गई। कॉलेज
अंबाला सिटी। पीकेआर जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बीएड एवं एमएड के छात्रों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गई, जिसका विषय एक राष्ट्र, एक चुनाव रहा। कार्यक्रम का संचालन गतिविधि प्रभारी डॉ. अमनप्रीत जस्सर ने किया। मंच संचालन का दायित्व बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा पलक ने निभाया और उसने संविधान दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में बीएड द्वितीय वर्ष की सरुचि प्रथम, बीएड प्रथम वर्ष से सोमबीर द्वितीय, बीएड द्वितीय वर्ष से परमीत तृतीय रहे। कॉलेज कन्वीनर प्रो. अशोक जैन ने विजयी प्रतिभागियों और सभी सहभागी छात्रों को बधाई दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मुदिता भटनागर ने सभी प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना की।
शहर के पीकेआर जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गई। कॉलेज