फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सरपंच पर रॉड व डंडों से हमला, गांव के 19 लोग हुए नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सरकपुर में गांव के सरपंच पर हमला करने का मामला सामने आया है। स्टेडियम में वाटर कूलर की फोटो खींचने के लिए गए सरपंच पर करीब 19 लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने सभी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सरपंच सुशील कुमार ने बताया कि 7 जुलाई को स्टेडियम में पंचायत की तरफ से एक वाटर कूलर लगाया गया था। जिसकी एक फोटो रिकॉर्ड में रखने के लिए लेने गया था। जब में उसकी फोटो खींच रहा था कि उस समय वंश, विनोद, हेमंत मंडली बनाए बैठे थे। उनमें से वंश ने आकर गली गलौज शुरू कर दी। इतने में वापस राहुल और विकम भी पहुंच गए और रॉड व डंडों से हमला कर दिया।
इतने में ओर भी व्यक्ति आ गए और जमकर लात घुसे मारे। मारपीट के बाद आरोपियों पर गले से सोने की चैन, जेब से सरकारी नकदी करीब 12 हजार रुपये ले जाने का भी आरोप लगा है। घायल ने बताया कि हमले के बाद आरोपियों ने झूठे मुकदमें लगाने की भी धमकी दी। मारपीट के बाद सुशील कुमार ने अपना प्राथमिक उपचार करवाया और इलाका पुलिस को बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने वंश, राहुल, हेमंत, विनोद, विक्रम, नरेश, सतीष, हरदीप, सुमन, लक्जरी, अनमोल, ज्योति, नीशू, पूजा, संदीप, मंजीत, रीना, साहिल, सपना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें