फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एशियन गेम्स में सरबजोत और योगेश्वर ने लगाई पदकों की झड़ी, आईपीएल में वैभव का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। खेल जगत में अंबाला के खिलाड़ी इस साल चमकता सितारा रहे हैं। चाहें फिर शूटिंग की एशियन गेम्स में स्वर्ण व रजत पदक हासिल करने वाला किसान का बेटा धीन गांव निवासी 26 सरबजोत हो या फिर नेशनल गेम्स में एक साथ पांच पदक हासिल करने वाला जिम्नास्टिक खिलाड़ी योगेश्वर। इतना ही नहीं अंबाला के वैभव अरोड़ा क्रिकेट में उभरकर सामने आया है।
विज्ञापन

वह लगातार चौथी बार आईपीएल-2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा बनेगा। इसके अलावा अंबाला को सबसे बड़ी सौगात चार रेजिडेंशियल अकादमी की मिली है। पहले अंबाला में फुटबॉल व तैराकी की ही अकादमी थी लेकिन इस साल जिम्नास्टिक व वेटलिफ्टिंग की भी अकादमी मिली है। हालांकि इनमें से केवल एक फुटबॉल की रेजिडेंशियल की शुरू हुई है। बाकी तीन को शुरू करने की अनुमति मिलने का इंतजार है।

आईपीएल में लगातार चौथी बार खेलेगा अंबाला का वैभव अरोड़ा



छावनी निवासी 26 वर्षीय वैभव अरोड़ा आईपीएल में उभरता हुआ सितारा है। पिछले चार साल से वह आईपीएल का हिस्सा बना हुआ है। 2021 में केकेआर ने ही 20 लाख की बोली लगाई थी। 2022 में किंग्स इलेवन पंजाब ने दो करोड़ में खरीदा था। 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 60 लाख और 2024 में भी केकेआर ने सीधा उसे टीम में 60 लाख रुपये के बेस प्राइस पर ही चुन लिया है। वैभव का जन्म साल 1997 में अंबाला में हुआ था। वह 14 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहा है। वह अंबाला के एक मध्यम वर्गीय परिवार से है। वैभव के पिता गोपाल कृष्ण घर में ही भैंसों का तबेला चलाते थे और उसकी कमाई से भी परिवार का खर्च चलता था। हालांकि अब पिता ने भैंस का तबेला बंद कर दिया। जबकि मां ममता अरोड़ा गृहिणी हैं। वैभव का भाई नमन अरोड़ा भी क्रिकेट का ही प्रशिक्षण ले रहा है।
विज्ञापन


शूटर सरबजोत : अब ओलंपिक पर निशाने की तैयारी



अंबाला के मुलाना क्षेत्र के धीन गांव निवासी किसान के बेटे 21 वर्षीय सरबजोत ने भी शूटिंग में अपना झंडा गाड़ रखा है। हाल ही में सरबजोत ने चीन के हांगझोउ में हुई एशियन गेम्स में एक स्वर्ण व रजत पदक हासिल किया था। सरबजोत के पिता खेतीबाड़ी करते हैं और अब सरबजोत ओलंपिक का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहा है। सरबजोत ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शूटिंग जूनियर चैंपियनशिप में जर्मनी, ताइपे के दोहा में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का परचम विदेशों में भी लहराया है। सरबजोत ने मई 2022 को जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

सेना की नौकरी छोड़ खेल विभाग में आया योगेश्वर



छावनी के प्रभु प्रेम पुरम निवासी योगेश्वर ने गोवा में आयोजित हुई नेशनल गेम्स में एक के बाद एक करके तीन स्वर्ण व दो कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। योगेश्वर ने सेना की तरफ से अक्तूबर 2022 को इंग्लैंड में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था और ऑलराउंड में 42वां स्थान पाया था। इस दौरान एक बार हरियाणा खेल विभाग की तरफ से 25 नवंबर 2022 को पंजाब में आयोजित जिम्नास्टिक सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला था। उसमें तीन गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक हासिल किए थे। पहले योगेश्वर सेना में था लेकिन अब खेल विभाग में बतौर कोच नियुक्त है और अंबाला से खिलाड़ी के तौर पर भी खेल रहा है।

पहली बार एएफसी का कोर्स पूरा कर लौटे थे फुटबॉल कोच विश्वजीत



अंबाला के फुटबॉल कोच विश्वजीत सिंह गत दिवस ही एएफसी के कोर्स पूरा लौटे हैं। यह ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ऑर्गेनाइजेशन एएफसी की ओर से आयोजित गोलकीपिंग का कोर्स था। इसमें हरियाणा में से केवल दो कोच ही चयनित हुए थे और पूरा कर लौटे हैं। यह लैवल-1 का कोर्स था। पहली बार अंबाला में किसी ने यह कोर्स पूरा किया था। इसके अलाव फुटबॉल प्रदेश की फुटबॉल रेजिडेंशियल अकादमी में खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें