संत मनदीप दास चंडीगढ़ में आईपीएस वाई पूरण कुमार के परिवार को सांत्वना देते हुए। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान डेरा सिरसगढ़ मुलाना के संचालक श्री 108 संत मनदीप दास महाराज हरियाणा के सीनियर आईपीएस अफसर स्व. वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार एवं परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इस अवसर पर संत मनदीप दास ने अमनीत पी कुमार से कहा कि वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं। जहां भी उनकी जरूरत पड़ेगी, वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहेंगे। सउन्होंने पूरे परिवार के लिए सतगुरु रविदास महाराज के चरणों में अरदास की।