फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गीत के माध्यम से दर्शाया संस्कृत प्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में आयोजित संस्कृत सप्ताह के समापन पर एक भव्य संस्कृत गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा और संगीत के प्रति प्रेम और उत्साह को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने मधुर गायन से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रागों और तालों में संस्कृत के श्लोकों, गीतों और स्तुतियां को प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप-प्राधानाचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने संस्कृत गीतों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगीत और भाषा का यह संगम विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि जागृत करने का एक उत्कृष्ट माध्यम है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शुद्ध उच्चारण और सही स्वर ताल का पालन करते हुए गीतों की प्रस्तुति दी। निर्णायक मण्डल में संगीत और संस्कृत के विशेषज्ञ अशोक कुमार तथा मनु बाला शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें