अंबाला। सुरक्षा प्रहरियों की तरह शनिवार को सेक्टर-9 सफाई कर्मचारियों पर लोगों ने फूल बरसाए। गले में फूलों की मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। अनोखे अंदाज में सेक्टरवासियों से मिले प्यार की वजह से सफाई कर्मचारी भी बेहद उत्साहित नजर आए। अर्बन एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन अब सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों से जुड़ी विशेष किट्स भी उपलब्ध करवाने जा रहे हैं। एसोसिएशन के चेयरमैन प्रदमुन सचदेवा ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में कर्मचारी अपनी जान पर खेल कर उन्हें सफाई की सुविधा उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। --------------------------------