फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर में सफाई व्यवस्था बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरूआत की है। इस कार्यक्रम में शहरवासियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शहर में अब भी कई जगह ऐसी है, जहां से दोपहर तक भी कूड़ा नहीं उठ रहा। इससे सफाई व्यवस्था बेहाल है। शहर पुलिस लाइन के राजकीय स्कूल के पास बनाए गए डंपिंग प्वाइंट की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां दोपहर डेढ़ बजे तक भी कूड़ा नहीं उठाया गया। स्थिति ये है कि लोग स्कूटर पर आकर लिफाफे में कूड़ा बांधकर फेंक रहे हैं और यह कूड़ा सड़क पर ही फैल रहा है। पास में कॉलेज भी है। ऐसे में आवाजाही में लोगों को भी परेशानी हो रही है। इसी तरह कॉलोनियों और सेक्टरों में कई जगहों पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है।
विज्ञापन

बेसहारा गोवंश बिखेर रहे कूड़ा
निगम की ओर से शहर के अलग-अलग जगहों पर कूड़ा एकत्रित करने के लिए डंपिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इन डंपिंग प्वाइंट पर निगम की ओर से सुबह देर तक कूड़ा नहीं उठाया जाता। जिस कारण बेसहारा गोवंश कूड़े को सड़क पर ही बिखेर देते हैं। शहर नदी मोहल्ला में मोड़ पर डंपिंग प्वाइंट बनाया गया है। यहां भी सड़क पर ही कूड़े को बेसहारा गोवंश बिखरते हैं। वहीं, रोडवेज कार्यशाला के पास भी काफी गंदगी फैली रहती है। कूड़े को लेकर पहले भी निगम अधिकारियों को फटकार लग चुकी लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
निगम टीम ने घर-घर जाकर किया जागरूक
नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जागरूकता अभियान शुरू किया है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने घर-घर जाकर जागरूक किया। 27 सितंबर को पीकेआर जैन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, कार्यक्रम के तहत सभी वार्ड, स्कूल, कॉलेज और अन्य क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस बार की थीम स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, जिसके लिए लोगों का सहयोग मिलना बहुत जरूरी है, जब तक लोग अपना स्वभाव नहीं बदलते, तब तक शहर को स्वच्छ और सुंदर नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन

वर्जन
शहर में सफाई करवाई जा रही है। डंपिंग जोन से कूड़ा भी सुबह समय पर उठवाया जा रहा है। अगर कहीं कूड़ा उठने में दिक्कत आ रही है तो इसे चेक करवाया जाएगा।
मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें