अंबाला सिटी। गुरुपर्व के पावन अवसर पर सिटी के सभी गुरुघरों में संगतों की भीड़ उमड़ी। ज्यादातर गुरुद्वारा साहिब शबद कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए। कथा वाचकों की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर आधारित कथाओं को वर्णन किया।
सिटी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजीसाहिब में बीते वर्षों की भांति इस बार भी पहली पातशाही जगत गुरुनानक देव जी के 554वें प्रकाशोत्सव पर तीन दिवसीय समागम का आयोजन किया। इस मौके पर उपस्थित हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी सदस्य तरविंद्र पाल सिंह, सदस्य सुदर्शन सिंह सहगल, खालसा हाई स्कूल उपाध्यक्ष मोहन सिंह, श्री गुरु हरगोविंद साहिब सेवा सोसायटी प्रधान मनजीत सिंह, दुखभजनी चेरिटेबल पॉलीक्लीनिक इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह चड्ढा, खालसा हाई जरनल सेक्रेटरी अमरजीत सिंह, गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब मैनेजर प्रीतम सिंह ने उपस्थिति दर्ज कराई।
कथाओं से किया संगत को निहाल
तीन दिवसीय कीर्तन दरबार में रविवार को स.जगतार सिंह, स.साहिब सिंह, स.शेर सिंह, स.हरसिमरन सिंह, स. भाई सतनाम सिंह, स. भाई देवेन्द्र सिंह, स. भाई गुरबचन सिंह की ओर से संगतों को कीर्तन वाणी और कथाओं से निहाल किया। यह कीर्तन दरबार शाम साढ़े सात से रात 10 बजे तक सजाया गया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी सदस्य स.तरविन्द्र पाल सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह नौ से तीन बजे तक, वहीं शाम छह से रात 11 बजे तक भव्य कीर्तन समागम का कार्यक्रम रहेगा।
श्रीमंजी साहिब गुरुद्वारा में लगेगा रक्तदान शिविर
श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाशोत्सव पर सिटी के तीन दिवसीय समागम के दौरान सोमवार को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में एक रक्तदान शिविर लगेगा। यह कार्यक्रम हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी दुखभंजनी पॉलिक्लिनिक यूनिट के तत्वावधान में होगा। इस मौके पर सेवादार सरदार तजिंद्र पाल सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ-साथ निशुल्क मैडिकल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, वहीं मोहन होम्यो क्लीनिक की ओर से भी एक निशुल्क होम्योपैथिक कैंप का आयोजन किया जाएगा, इन दोनों शिविरों में मरीजों को सभी दवाएं निशुल्क दी जाएगी।