फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रभातफेरी में संगत ने किए दर्शन

Tue, 04 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नारायणगढ़ में प्रभातफेरी के दौरान उपस्थित संगत। संस्था
विज्ञापन

विज्ञापन

नारायणगढ़। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर नारायणगढ़ के गुरूद्वारा श्री सिंह सभा द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। यह प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से शरू होकर कई स्थानों से होती है सूर्या पैलेस पहुंची। यहां अरदास भी की गई। यह प्रभातफेरी स्वर्गवासी खुशहाल सिंह भाटिया के समूह परिवार की तरफ से कराई गई थी। नारायणगढ़ के गुरुद्वारा श्री रातगढ़ साहिब की संगत भी प्रभात फेरी के रूप में पहुंची। दोनों गुरुद्वारा साहिब के रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन सुनाकर निहाल किया। गुरुद्वारा श्री रातगढ़ साहिब के सचिव गुरजंट सिंह ने भी श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के सचिव फरिंद्र पाल सिंह ने गुरु नानक देव के उपदेशों पर चलने की बात कही। दोनों गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटियों द्वारा हरप्रीत सिंह भाटिया को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर लगाया गया।

नारायणगढ़ में प्रभातफेरी के दौरान उपस्थित संगत। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें