फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संगत ने गुरु चरणों में टेका माथा, मांगी सुख-समृद्धि और शांति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहीदों के सरताज धन-धन श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी पर्व को समर्पित प्रभातफेरी में संगत ने नाम सिमरण किया गया और गुरु महाराज की जीवनी पर आधारित शब्दों का गायन किया। संगत ने गुरु चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि और शांति की कामना की
विज्ञापन

प्रभातफेरी का आयोजन गोबिंद नगर में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज और पांच प्यारों की अगुवाई में किया गया। सुबह पांच बजे गुरु चरणों में अरदास उपरांत प्रभातफेरी आरंभ हुई। प्रभातफेरी में छोटे बच्चे पांच प्यारों की वेशभूषा में काफी आकर्षक लग रहे थे। इसमें बुजुर्गों, महिलाओं और नौजवान वीरों और बहनों ने भी पूरे श्रद्धाभाव से हिस्सा लिया। प्रभातफेरी के आगमन स्थल को केसरी रंग से सजाया गया गया था। प्रभातफेरी जिस भी गली-मोहल्ले से निकली, वहां की संगत ने गुरु महाराज और संगत पर फूलों की वर्षा की आशीर्वाद प्राप्त किया। लगभग डेढ़ घंटे तक नगर की परिक्रमा की गई और तत्पश्चात गुरुद्वारा साहिब में ही प्रभातफेरी संपन्न हुई। इस दौरान विशेष तौर पर मौजूद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य स. सुदर्शन सिंह सहगल मौजूद रहे। उन्होंने गुरु महाराज द्वारा दिए गए बलिदान के बारे में बताया ताकि सभी गुरु महाराज द्वारा दिखाए सच के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित हो सकें। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी गुरप्रीत सिंह भल्ला, प्रीतपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, हरंबस सिंह, नवनीत सिंह बब्बर, सुरिंदर सिंह चहल, मंजीत सिंह जग्गी व अन्य मौजूद रहे।
नगर कीर्तन में नतमस्तक हुई संगत
शहीदी पर्व के संबंध में सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल से एक महान नगर कीर्तन पांच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया में केंद्रीय गुरुपर्व कमेटी द्वारा निकाला गया जोकि विजय रतन चौक ,पंजाबी गुरुद्वारा, कछतरी सत्संग, निकलसन रोड ,सदर बाजार, बजाजा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी , पुल चमेली, गुरुद्वारा भाट बिरादरी, पल्लेदार मोहल्ला, गुरुद्वारा कच्ची सराय से होते हुए श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं गतका पार्टी ने अपने जौहर दिखाए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की पालकी साहिब को भी फूलों से सुसज्जित किया गया था। नगर कीर्तन में बीच रास्ते मीठे पानी की छबील ,चाय बिस्किट आदि वितरित किए गए। इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य बीएस बिंद्रा, विनर सिंह,सुदर्शन सिंह सहगल,टीपी सिंह, जत्थेदार हरपाल सिंह पाली, जगमीत सिंह जोश, सर्वजीत सिंह जौहर ,कुलवंत सिंह, दविंदर सिंह कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें