फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दौड़ में संध्या और नेहा ने मारी बाजी

विज्ञापन
शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में संस्थान प्राचार्य मुख्य अतिथि डॉ. विंदू आनंद ने छात्राओं का हौंसला बढ़ाया।
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ.अश्वनी भारद्वाज ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को शपथ दिलवाई। संस्थान में लंबी कूद, शॉर्टपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और विभिन्न दौड प्रतियोगिता करवाई। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में संध्या, सलोनी और नेहा शर्मा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय, 200 मीटर दौड़ में नेहा शर्मा प्रथम, रेशमा द्वितीय व संध्या तृतीय, लंबी कूद में तमन्ना प्रथम, हिना द्वितीय और आंचल तृतीय, डिस्कस थ्रो में जाह्नवी प्रथम, आंचल द्वितीय, सलोनी तृतीय, जैवलीन थ्रो में मानसी प्रथम, ऋतु द्वितीय, आंचल तृतीय, शॉर्टपुट में फिजा प्रथम, आंचल द्वितीय और हरमनदीप तृतीय रही।
अंत में विभागानुसार रिले दौड़ में कंप्यूटर विभाग प्रथम, लाइब्रेरी साइंस विभाग द्वितीय और फार्मेसी विभाग तृतीय रहा। प्रतियोगिता की महिला सदस्य और छात्राओं के बीच टग ऑफ वार में छात्राओं ने बाजी मारी। पुरुष स्टाफ सदस्यों के मध्य वालीबॉल का मैच हुआ। अंत में मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. विंदू आनंद ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। स्पोर्ट्स प्रधान डाॅ. लाभ सिंह नैन, स्पोर्ट्स सचिव डाॅ. अश्वनी भारद्वाज, अधिकारी प्रभारी स्पोर्ट्स सौरभ भट्ट ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर नीरज मलान, सरला, महिपाल, रविंद्र दहिया, कृष्णा, बाबूराम, परमजीत भौरिया, सुरेश खेडा, प्रवीण मितल, अजय मलिक, सुरेंद्र मलान, लौरेल आदि स्टाफ सदस्य प्रतियोगिता में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें