दौड़ प्रतियोगिता में साक्षी और ड्रिल में अंजना प्रथम
- फोटो : दौड़ प्रतियोगिता में साक्षी और ड्रिल में अंजना प्रथम
सात हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से हुई स्पर्धा
करनाल। सात हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से ग्लोबल पैराडाइज कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित शिविर में राजकीय कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दौड़ प्रतियोगिता में कैडेट साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। ड्रिल प्रतियोगिता में सीनियर अंडर ऑफिसर अंजना पहले स्थान पर रहीं। कॉलेज की एयर विंग एनसीसी कैडेट्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के 10 दिवसीय शिविर में भाग लिया था। इन छात्राओं ने ड्रिल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य विवेक रंगा ने विजेता कैडेट्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर हंसराज, उपेंद्र और अमित भी मौजूद रहे। संवाद