फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिरसगढ़ में संत सम्मेलन 24 को

विज्ञापन
अंबाला के सिरसगढ़ में संत सम्मेलन को लेकर मंथन के लिए पहुंचे संत व गणमान्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। बहुजन प्रेरणा स्थल ट्रस्ट, सिरसगढ़ में रविवार को बैठक व आध्यात्मिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निराकारी जागृति मिशन के चेयरमैन महामंडलेश्वर एडवोकेट स्वामी ज्ञान नाथ महाराज ने की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर महाथेरो प्रज्ञारक्षक चक्रवर्ती प्रचारक बौद्ध भिक्षु भंते जी की स्मृति में भव्य स्मारक बनाने का निर्णय लिया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन प्रकाश पाखी ने बताया कि आगामी 24 फरवरी को केएल रिजॉर्ट में भंते जी के प्रकट दिवस पर विशाल संत सम्मेलन आयोजित होगा। गोष्ठी को संबोधित करते हुए स्वामी ज्ञान नाथ ने कहा कि जीवन की सार्थकता के लिए अक्षर ज्ञान के साथ आध्यात्मिक दीक्षा अनिवार्य है। सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कार ही मनुष्य की दिशा व दशा बदल सकते हैं। इस दौरान प्रकाश भारती ने ट्रस्ट के बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय संकल्प को दोहराते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता पर बल दिया। मौके पर मांगे राम, धर्मवीर, अशोक जमालपुर व डॉ. कमल सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें