फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी सरकार ने मूलभूत सुविधाएं घर तक पहुंचाईं : बंतो कटारिया

विज्ञापन
बड़ागढ़ में भाजपा के कार्यक्रम में संबो​धित करतीं प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया। संवाद
विज्ञापन
शहजादपुर (अंबाला)। नारायणगढ़ विधानसभा के भाजपा सक्रिय सदस्यों का भव्य सम्मेलन बड़ागढ़ में बड़े ही उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने मुख्य वक्ता के तौर पर कहा कि उनका यह विशाल समर्थन ही चुनाव में विजय की नींव है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है, जिसमें हर कार्यकर्ता मेरा भाई, बहन और साथी है। हम सबका लक्ष्य एक है, एक सशक्त भारत और एक आत्मनिर्भर समाज। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासनकाल के दौरान अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक पवन सैनी, पूर्व जिला परिषद चैयरमैन सुरेंद्र राणा, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, शहजादपुर मंडल प्रधान विक्रम राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें