फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सहारनपुर जीआरपी साल बाद भेजी चोरी की शिकायत

विज्ञापन
सूबेदारगंज-उधमपुर एक्सप्रेस में चोर द्वारा तोड़ा गया बैग का ताला। संवाद
विज्ञापन
पीड़ित बोला- चोरी का सामान मिला न पकड़ा चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एक साल तक चोरी की शिकायत एक थाने से दूसरे थाने में घूमती रही। न तो पीड़ित को उसका सामान मिला और न्याय। अब सहारनपुर जीआरपी से 19 फरवरी को प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
खन्ना पंजाब निवासी प्रकाश दूबे ने बताया कि मामला चार फरवरी 2023 का है। वो ट्रेन नंबर 22431 सूबेदारगंज-एमएसटीएम उधमुपर के एसी तृतीय श्रेणी कोच में परिवार सहित सफर कर रहे थे। उन्हें सूबेदार गंज से अंबाला आना था। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर खाना खाने के बाद वो सो गए।
विज्ञापन

सुबह लगभग चार बजे ट्रेन अंबाला कैंट पहुंच गई थी। इस दौरान उन्होंने अपने सामान को उठाया और स्टेशन से बाहर आ गए। फिर यहां से वो खन्ना के लिए रवाना हो गए। जब घर जाकर उन्होंने सामान की जांच की तो देखा कि सूटकेस का ताला टूटा हुआ था। चोर ने बढ़ी ही सफाई से सूटकेस में रखा एक सोने का सैट, एक किलो चांदी और 50 हजार के करीब नगदी चोरी कर ली थी। सूटकेस में कुछ अन्य सामान भी था, लेकिन उसका हाथ वहां तक नहीं पहुंच पाया। मामले की जानकारी तुरंत खन्ना जीआरपी को दी गई। इसके बाद शिकायत सहारनपुर जीआरपी को भेजी गई।
विज्ञापन

इस संबंध में उससे कई बार वहां की जीआरपी ने पूछताछ की और कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करवाए, लेकिन न तो चोरी हुआ सामान मिला और न ही चोर पकड़ा गया। फिर जानकारी मिली कि एक साल बाद उनकी एफआईआर को अंबाला कैंट भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वो पहले ही सामान के चोरी होने से परेशान थे और अब एक साल से उनकी शिकायत पर मात्र खानापूर्ति ही हो रही है। ऐसे में न्याय की उम्मीद करना बेकार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें