फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुर्घटनाग्रस्त होने से बची सचखंड एक्सप्रेस, इंजन में फंसी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। हादसा ट्रेन के नीचे बाइक के फंसने से हुआ। गनीमत रही कि न तो किसी सवारी को चोट आई। हादसे के बाद ट्रेन संचालन प्रभावित हो गया। ट्रेन लगभग एक घंटे तक रेलवे लाइन पर खड़ी रही। कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को इंजन के नीचे से निकाला गया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना किया गया। आरपीएफ प्रभारी जावेद खान ने बताया कि घटना मंगलवार शाम लगभग सात बजे शहर और राजुपरा रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर 272/07 के पास हुई थी। सूचना के बाद मौके पर भेजे गए सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार ने जांच की तो रेलवे लाइन के नजदीक बड़ी घेल सिटी निवासी राहुल खड़ा था। उसने बताया कि जल्दबाजी के कारण वह बाइक सहित रेल लाइन पार कर रहा था। अचानक सिटी की तरफ से ट्रेन आ गई। वह खुद तो बच गया लेकिन उसकी बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई। आरपीएफ ने राहुल को हिरासत में लिया और उसे क्षतिग्रस्त बाइक सहित आरपीएफ पोस्ट पर लाए। राहुल के खिलाफ ट्रेन परिचालन बाधित करने और ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की जान खतरे में डालने को लेकर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें