फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राष्ट्रीय समूहगान में एसए जैन विजय वल्लभ स्कूल प्रथम

विज्ञापन
अंबाला सिटी में आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते विद्या​र्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा द्वारा श्री राधे लाल गीता विद्या मंदिर में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छह टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें एसए जैन विजय वल्लभ स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दूसरा और महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि व पदाधिकारियों ने चेतना के स्वर पुस्तिका के हिंदी और संस्कृत गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों की सराहना की। विजेता टीम अब प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें