अंबाला सिटी। लंबित मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदार सभा का प्रदेश स्तरीय शिष्टमंडल वित्तीय आयुक्त व राजस्व हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर से मिला। यह शिष्टमंडल प्रदेश अध्यक्ष सतबीर सिंह दुग्गल के नेतृत्व मिला। ग्रामीण चौकीदार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण चौकीदार प्रदेश सरकार के सच्चे हितैषी हैं और अपनी ड्यूटी गांव में पूरी मेहनत व ईमानदारी से कर रहे हैं।
हरियाणा सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। इसके बदले में उन्हें सिर्फ सात हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है। जिसमें पूरे परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल है। उन्होंने मांग की है कि ग्रामीण चौकीदारों का मानदेय बढ़ाया जाए। साथ ही मांग की है कि ग्रामीण चौकीदारों का दो अप्रैल 2018 में हिसार महावीर स्टेडियम में हुए चौकीदार सम्मेलन की तर्ज पर फिर से एक ग्रामीण चौकीदार सम्मेलन करवाया जाए। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर ने आश्वासन दिया कि चौकीदार सम्मेलन की तर्ज पर सम्मेलन करवाया जाएगा। इस अवसर पर चैन सिंह नारा, सतीश सोनीपत, जिला सचिव अंबाला करतारचंद, राजेश कुमार सोनीपत, अमरजीत सिंह अंबाला, वजीर पानीपत मौजूद रहे।
-