फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमीन के इंतकाल के लिए काट रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। साहा उप तहसील के अंतर्गत बिहटा के ग्रामीण इन दिनों परेशान हैं। उनके छोटे-छोटे कार्य भी उप तहसील में नहीं हो पा रहे हैं। उन्हें बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बिहटा निवासी राजकुमार ने बताया कि वह पिछले साल मई से जमीन के इंतकाल के लिए उप तहसील के चक्कर काट रहे हैं। करीब 9 महीने बीत जाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कई बार संबंधित पटवारी और कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। इस मामले पर जब नायब तहसीलदार हरिओम से बातचीत की गई तो उन्होंने तकनीकी खामी का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि म्यूटेशन जब तक ऑनलाइन नहीं होगा तब तक जमाबंदी नहीं बनेगी। जमाबंदी पोर्टल पर न चढ़ने के कारण इंतकाल की प्रक्रिया में बाधा आ रही है। नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि इस समस्या को जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें