फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्चा चोर की अफवाह से उड़ी नींद, गांव में कराई गई मुनादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। बराड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाहों ने अभिभावकों की नींद उड़ा दी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे संदेश और वीडियो के कारण क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते स्कूलों ने भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति उगाला स्वागत द्वार के पास स्पीकर से मुनादी कर रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में बच्चे अगवा किए जा रहे हैं। हालांकि, समाजसेवी बृजेश शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो पुराना है और इसमें दिख रहे व्यक्ति स्थानीय नहीं हैं। बराड़ा में भी पिछले दिनों एक बच्चे के लापता होने की खबर से अफवाहों को बल मिला, लेकिन राहत की बात यह रही कि बच्चा सुरक्षित मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें