फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नियम ताक पर, सवारियां छत पर

विज्ञापन
अंबाला छावनी में प्राइवेट बस की छत पर बैठकर यात्रा करते यात्री।
विज्ञापन
अंबाला। नियमों को ताक पर रखकर प्राइवेट बस संचालक यात्रियों को बसों की छत पर बैठाकर यात्रा करा रहे हैं। ऐसे में अगर कोई हादसा हो गया तो इस हादसे का कौन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

अक्सर देखा गया है कि प्राइवेट बस मनमानी करते हैं। कई बाद हालात ऐसे होते हैं कि बसों के अंदर पूरी सवारियां बैठी होती है, लेकिन उसके बाद भी वह लोगों को बस की छतों के ऊपर बैठाकर यात्रा कराते हैं। इस तरह से सवारियां को छत पर बैठाकर चल रही बसें न सिर्फ लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही हैं, बल्कि नियमों की धज्जियां भी उड़ा रही हैं।
इसे लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, यातायात पुलिस द्वारा न ही तो रूटों का निरीक्षण किया जाता है और न ही इनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है। अंबाला में कैपिटल चौक, गीता गोपाल चौक, नागरिक अस्पताल चौक, महेश नगर चौक और डीएवी रिवरसाइड स्कूल के पास नाकों पर पुलिस तैनात है। इसके बाद भी बस चालक धड़ल्ले से बस की छत पर यात्रियों को बैठा रहे हैं।
विज्ञापन

अंबाला में 72 बसें 10 रूटों पर चलती हैं
जिला में द सहकारी परिवहन समिति की 72 बसें हैं। यह सभी प्राइवेट बसें 10 रूटों पर संचालन करती हैं। जिसमें अंबाला से नारायणगढ़ वाया साहा 10 बसे, अंबाला से पंजोखरा आठ बस, अंबाला से पेहवा 11 बस, अंबाला से पीपली आठ बस, अंबाला से लाडवा सात बस, अंबाला से सढौरा 3 बस, अंबाला से जगाधरी 20 बस, अंबाला से रायपुररानी दो नारायणगढ से यमुनानगर सात बसें का संचालन किया जाता है। इसके अलावा यमुनानगर में 36 प्राइवेट बस है। जिसमें यमुनानगर से अंबाला के लिए 10 बस, यमुनानगर से नारायणगढ़ और यमुनानगर से पीपली के लिए होता है संचालन।
वर्जन
समय समय पर विभाग कार्रवाई करता रहता है। बस चालकों और सहकारी समितियों को आगाह करते रहते हैं। इसके बावजूद जांच कराई जाएगी। दोषी लोगों पर कार्रवाई करेंगे।
सुशील कुमार, आरटीए, अंबाला।

वर्जन-
हमारी ओर से किसी भी सवारी को बस की छत पर नहीं बैठाया जाता है। इसके लिए चालक और परिचालक को सख्त हिदायत ही हुई है। लेकिन कुछ छात्र हैं जो फ्री के चक्कर में बस की छत पर जाकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

रामनाथ राणा, प्रधान द सहकारी परिवहन समिति, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें