फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ऑफिस पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पांच दिनों तक हुई बारिश ने किसानों की धान की फसल पूरी तरह खराब हो गई। जिन किसानों ने फसल का मुआवजा करवाया था वे मंगलवार सुबह कृषि कार्यालय पर पहुंच गए लेकिन वहां उनके फार्म नहीं लिए गए। काफी देर तक प्रदर्शन करने के बाद किसान उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। वहां किसानों ने तीन घंटे जमकर नारेबाजी की। किसानों ने सरकार से उनके फार्म लेने और उन्हें मुआवजा देने की मांग की। काफी देर तक किसान वहीं पर डटे रहे।
विज्ञापन

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन भगत सिंह से प्रतिनिधि वजिंद्र कंबोज पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द इसका समाधान करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्दी ही प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो उन्हें बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसके कुछ देर बार ही प्रशासन हरकत में आया और किसानों की बीमा के प्रतिनिधियों से बात करवाई। करीब दो घंटे तक प्रशासन, बीमा कंपनियों व किसानों के बीच चर्चा हुई। इसके बाद किसानों और प्रशासन के बीच सहमति बनी।
किसानों का कहना है कि पहले ही उनकी फसल में बौनेपन की बीमारी आ गई थी। इससे करीब 50 प्रतिशत तक फसल खराब हो गई थी। जिसे सरकार ने बीमा में शामिल नहीं किया है। अब बारिश के कारण जो नुकसान हुआ है वह बर्दाश्त करना मुश्किल है। सरकार को किसानों की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द मुआवजे का एलान करना चाहिए।
विज्ञापन

मजबूरी में कार्यालय आए
मेरी फसल का बीमा हुआ है, उसकी पॉलिसी मेरे पास है। जब विभाग में गए तो उन्होंने फार्म लेने से मना कर दिया। मजबूरी में हमें अब उपायुक्त कार्यालय आना पड़ा। - त्रिलोचन सिंह
बारिश रुके 72 घंटे नहीं हुए
अभी तक बारिश बंद हुए 72 घंटे भी पूरे नहीं हुए हैं और हम यहां पहुंच गए हैं। विभाग ने अभी तक फार्म नहीं लिए हैं। इस कारण परेशान हो रहे हैं। उपायुक्त कार्यालय पहुंचे हैं। - फरदम सिंह
फसल पूरी तरह खराब हुई
बारिश के बाद हम किसानों की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। अब मुआवजे की मांग को लेकर किसान उपायुक्त कार्यालय पहुंचे हैं। देखते हैं आगे क्या कुछ होता है। - परविंद्र सिंह
फसल को बहुत नुकसान हुआ
बारिश के कारण हम किसानों को बहुुत अधिक नुकसान हुआ है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द वह मुआवजा जारी करे, ताकि हम किसानों को कुछ राहत मिल सके। -अमरीक सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें