अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर के नजदीक यात्रियों को जागरूक करते सुरक्षा अधिक
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेनों व परिसर में जहरखुरानी और साइबर ठगी रोकने के लिए संयुक्त जागरूकता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। आरपीएफ थाना प्रभारी रविंदर सिंह ने यात्रियों को अनजान लोगों से खाने-पीने की वस्तुएं न लेने की सलाह दी। वहीं, जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार ने लावारिस वस्तुओं से दूर रहने और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की। इस दौरान डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर से प्लेटफॉर्मों और प्रतीक्षालयों की गहन तलाशी ली गई तथा नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे गए। संवाद