फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्लेटफार्म पर भीड़ को संभालेगी आरपीएफ और वाणिज्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्लेटफार्म पर भीड़ के दौरान आरपीएफ और वाणिज्य विभाग की टीम तैनात रहेगी, जोकि कंफर्म टिकट यात्रियाें को ट्रेन में चढ़ाने और उन्हें सीट तक पहुंचाने में मदद करेगी।
विज्ञापन

यात्रियों से लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के आधार पर अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक ने यह निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं, जिससे कि समय रहते व्यवस्थाएं बनाई जा सकें और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस योजना के तहत बिहार जाने वाली कुछ ट्रेनों को चिह्नित भी किया गया है।
इसमें सबसे प्रमुख ट्रेन 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस है जोकि अमृतसर से कटिहार के बीच चलती है। लेकिन अमृतसर से चलने के बाद और बीच रास्ते सवारियों को लेते हुए जब ट्रेन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है तो या तो ट्रेन में लगे कोच के दरवाजे अंदर से बंद होते हैं या फिर भेड़-बकरियों की तरह यात्री कोच में ठूंस-ठूंस कर भरे होते हैं और इस कारण कोच में चढ़ पाना यात्री के लिए नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में यात्री अपना गुस्सा रेलवे की लचर व्यवस्था पर निकालता है कि दो-तीन माह पहले ट्रेन की कंफर्म टिकट भी ली और जब ट्रेन में चढ़ने का समय आया तो कोच के दरवाजे ही नहीं खुले।
विज्ञापन

जरनल कोच की कमी भीड़ का कारण
आम्रपाली एक्सप्रेस में पहले अमृतसर से चार जनरल कोच आगे और चार कोच पीछे लगे होते थे। जैसे-जैसे यात्रियों की भीड़ बढ़ती गई, वैसे-वैसे ट्रेन में जनरल कोच की संख्या भी लगातार कम होती रही। अब हालात यह हैं कि दो कोच आगे और दो कोच पीछे रह गए हैं और पूरी ट्रेन एसी कोच से लैस हो गई है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब ट्रेन पीछे से ही पूरी तरह से पैक होकर आती है तो कैंट रेलवे स्टेशन पर जनरल यात्रियों के टिकट क्यों बनाए जाते हैं और इसका खामियाजा ट्रेन के कंफर्म टिकट यात्रियों को भुगतना पड़ता है। पहले तो वो ट्रेन मेें सवार नहीं हो पाते, अगर गलती से सवार हो भी गए तो फिर सीट पाने की जद्दोजहद शुरु हो जाती है।
वर्जन
होली पर्व को लेकर ट्रेन में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। यात्रियों की तरफ से भी आग्रह प्राप्त हुए हैं कि अमृतसर से कटिहार के बीच चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस में कंफर्म टिकट यात्री नहीं चढ़ पा रहे। इसलिए इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कैंट स्टेशन पर ट्रेन के आगमन के दौरान कर्मचारी तैनात रहें जोकि यात्रियों की मदद करेंगे।
विज्ञापन

मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें