अंबाला। रोटरी क्लब अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया की ओर से वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के प्रधान डॉ. जोगिंदर सिंह के मार्गदर्शन और प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरुदेव सिंह देव की देखरेख में आयोजित इस कैंप में 15 जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। जांच के दौरान पाया गया कि अधिकांश बुजुर्ग बीपी, मधुमेह, हृदय रोग और शारीरिक व मानसिक कमजोरी से जूझ रहे हैं। कैंप में 80 वर्षीय गज्जन सिंह को घुटनों के दर्द, 50 वर्षीय जीवन ज्योति को मानसिक दुर्बलता और 42 वर्षीय योगिंदर को किडनी रोग के चलते अस्पताल जाने का परामर्श दिया गया। इसके अलावा पवन कुमार, सुशील, ज्ञान सिंह, महेश और सुमन सहित अन्य को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान दलीप मेहता, चांद चावला, डॉली चोपड़ा उपस्थित रहे।