फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोटरी क्लब ने बाल कलाकार रमन जोत को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। रोटरी क्लब बराड़ा की ओर से पंजाबी बाल कलाकार रमनजोत सिंह को सम्मानित किया गया। प्रधान दिलप्रीत सिंह ने कहा कि रमनजोत सिंह ने न केवल अपने मां-बाप बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। रमनजोत सिंह के पिता बलविंदर सिंह और माता बलप्रीत कौर ने बताया कि लॉकडाउन के समय में उनके पुत्र रमनजोत ने मोबाइल डांस के स्टेप देखकर डांस करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते कुछ दिनों में रमन जोत को डांस का जुनून सवार हो गया और उसने अपने माता-पिता के समक्ष डांस सीखने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने अपने पुत्र में सीखने का हुनर लगन जज्बा और जुनून देख उन्होंने लॉकडाउन के उपरांत रमनजोत के कहने पर उसे डांस सीखने के लिए अकादमी भेजना शुरू कर दिया। डांस सीखकर रमन जोत ने इंडिया टैलेंट फाइट जीता। उसके उपरांत कलर टीवी डांस दीवाने जूनियर में अपने हुनर का जलवा बिखेरा। रमनजोत बताते हैं कि इसके उपरांत उनके दिमाग में एक्टिंग का कीड़ा जाग उठा और उन्होंने एक्टिंग सीखनी शुरू कर दी।
अब तक रमनजोत की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिनमें मुख्य जट एडं जूलियट पार्ट 3, छिंदा छिंदा नो पापा, जे पैसा बोलता होंदा। इसके अलावा रमनजोत अभी पांच पंजाबी फिल्मों में काम कर रहा है। इसके अतिरिक्त रमनजोत कई वेब सीरीज और कई पंजाबी गाने में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका हैं।इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान दिलप्रीत सिंह, सचिव राजेश धीमान, हरपाल सिंह, राजकुमार सागवान ,रमेश सागवान और राजमोहन सहित रोटरी क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें