Roshni, Dhruv, Karishma and Ritika secured first place in the quiz competition
- फोटो : Ambala
अंबाला। जीएसएसएस रामबाग रोड स्कूल में मंगलवार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता स्कूल प्राचार्य रमेश बत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रोशनी, ध्रुव, करिश्मा व रीतिका, दूसरे स्थान पर मुस्कान, नंदिनी, दिलशाना व छोटी और तीसरे स्थान पर सान्या, जय कुमार, मंगत राम व कुणाल रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ममता खुराना और सुमन ने निभाई।