अंबाला। अंबाला के शंभू टोल प्लाजा पर एक बार फिर से विवाद हो गया। टोल वसूली में देरी होने पर टोलकर्मी और पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों में बहस हो गई। कुछ ही देर में ये हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर रॉड से वार करने लगे।
इस हाथापाई में पंजाब रोडवेज के एक कर्मचारी को चोट भी लग गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को रोक वहीं पुलिस के आने के बाद मामले को शांत कराया गया। मगर इस दौरान शंभू टोल प्लाजा पर काफी लंबा जाम लग गया । पुलिस ने मामले को शांत करने के बाद जाम को भी खुलवाया। दरअसल शंभू टोल प्लाजा पर दोपहर 2:45 बजे रोजाना की तरह टोल कर्मी गाड़ियों के टोल काट रहे थे इसी दौरान एक गाड़ी का टोल काटने में कुछ देरी हुई।
ऐसे में पीछे खड़ी पंजाब रोडवेज की बस से रोडवेज परिचालक टोल काटने में देरी का कारण पूछने टोल कर्मचारियों के पास आया। कर्मचारी टोल कर्मी से देरी का कारण पूछ ही रहा था इतने में दोनों में बहस होने लगी। देखते ही देखते बहस झगड़े में तब्दील हो गई और लोहे की रॉड से एक पक्ष दूसरे पर वार करने लगा। इस दौरान टोल पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान पुलिस मौके पर आ गई और दोनों पक्षों को शांत कराया और जाम खुलवाया। इस दौरान एसएचओ धर्मवीर ने बताया कि टोल पर हुए झगड़े की सूचना मिली थी जिसके बाद इसे शांत कराया गया इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत प्राप्त हो गई है। सीसीटीवी फुटेज भी कंगाली गई है। नियम अनुसार जो करवाई है वह की जाएगी।